भारत में ऑनलाइन फण्ड ट्रान्सफर करने के कई माध्यम हैं, जैसे डिजिटल वॉलेट, UPI और आदि| हालाँकि, सबसे ज़्यादा उपयोग होने वाले माध्यम हैं:
- नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फण्ड ट्रान्सफर (NEFT)
- रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS)
- इमीडियेट मोबाइल पेमेंट सर्विस (IMPS)
NEFT और RTGS को रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) द्वारा लॉन्च किया गया है, वहीं IMPS को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) द्वारा लॉन्च किया गया है|
NEFT
NEFT का फुल फॉर्म होता है-National Electronic Funds Transfer। भारतीय रिजर्व बैंक ने नवंबर 2005 में एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने के लिए यह सिस्टम शुरू किया था। आप अपने मोबाइल पर इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करके, नेफ्ट ट्रांसफर कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर , बैंक ब्रांच पर जाकर भी नेफ्ट ट्रांसफर करा सकते हैं।
यूजरनेम और पासवर्ड की जरूरत पड़ती है: बैंक मेंं खाता खोलते समय, या बाद में भी बैंक से लिखित अनुरोध करके आप net banking की सुविधा ले सकते हैं। इसमें आपको एक username और password मिलता होता है, जिसका इस्तेमाल करके आप ऑनलाइन बैंकिंग के काम निपटा सकते हैं।
नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) एक भुगतान प्रणाली है जिसके द्वारा एक बैंक अकाउंट से दूसरे में पैसे ट्रान्सफर कर सकते हैं। NEFT के माध्यम फण्ड ट्रान्सफर उसी समय में नहीं होता है। हर आधे घंटे में NEFT के फण्ड ट्रान्सफर बैच रिलीस होते हैं जिसमें जिन भी लोगों ने पिछले आधे घंटे में अपने अकाउंट से फण्ड ट्रान्सफर किया है वो पैसे दूसरे अकाउंट तक पहुँचते हैं। आप जब भी NEFT से ट्रान्सफर करते हैं उसके आधे घंटे बाद वो ट्रान्सफर पूरा हो जाता है।
- जब आप ड्रॉप-डाउन मेनू से उस विकल्प को चुनते हैं, तो आपको NEFT चुनना होगा।
- यदि आपने कोई लाभार्थी नहीं जोड़ा है, तो पहले उन्हें जोड़ें।
- लाभार्थी की जानकारी, जैसे नाम और खाता संख्या और IFSC कोड की आवश्यकता होगी।
- सभी जानकारियों को ठीक से डालते हुए, आगे आपको उनकी पुष्टि करनी होगी।
- यहां आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा।
- जब आप OTP डालेंगे तो प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और लाभार्थी को जोड़ने में कम से कम 24 घंटे का समय लगेगा।
- उस समय के भीतर जब लाभार्थी को आपकी सूची में जोड़ा जाएगा, आप दूसरी प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। यहां, लाभार्थी वह व्यक्ति है जो धन प्राप्त कर रहा है।
- अब आपको अमाउंट ऐड करके कन्फर्म करना है।
- उसके बाद, राशि लाभार्थी के खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी और पैसा आपके खाते से काट लिया जाएगा।
NEFT हस्तांतरण शुल्क
2021 तक, लेनदेन के लिए NEFT शुल्क इस प्रकार थे:
सोदा राशि | शुल्क |
10,000 से कम | ₹ 2.5 |
10,000 से 1 लाख के बीच की राशि | ₹ 5 |
1 लाख से 2 लाख के बीच की राशि | ₹ 15 |
2 लाख से अधिक | ₹ 25 |
हालांकि, जनवरी 2020 के बाद RBI ने सभी बैंकों को NEFT के लिए कोई शुल्क नहीं लेने का निर्देश दिया। यह पहल डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए लगाई गई थी। यह घोषित किया गया था कि किसी भी बचत बैंक खाताधारक को NEFT के माध्यम से ऑनलाइन पैसे के लेनदेन के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं देना चाहिए क्योंकि ऑनलाइन लेनदेन पैसे भेजने का सुरक्षित और तेज़ तरीका है।
NEFT की विशेषताएं क्या हैं?
1. NEFT को वन-टू-वन भुगतान सुविधा माना जाता है।
2. NEFT प्रक्रियाएं उन बैंकों के बीच हो सकती हैं जिनके पास NEFT सुविधाएं हैं।
3. NEFT को प्रोसेस होने में कुछ समय लगता है। RTGS रीयल-टाइम में हो सकता है।
4. इसमें एक निश्चित टाइम स्लॉट होता है। 2019 से पहले, यह सुबह 8 बजे से शाम 6:30 बजे के बीच हुआ करता था। हालांकि, 2019 के बाद अब यह सुविधा 24X7 खुली है।
5. NEFT की कोई ऊपरी सीमा नहीं है।
6. बैंक इन लेनदेन के लिए शुल्क लेते हैं। यह राशि पर निर्भर करता है। इसकी शुरुआत 2.5 रुपये से होती है।
7. RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार, NEFT लेनदेन प्रक्रिया आधे घंटे के बैच में तय हो जाती है।
NEFT का उपयोग करने के लाभ
NEFT की प्रक्रिया में, आपको पहली बार लाभार्थी की जानकारी दर्ज करनी होगी जिसके बाद आप लिस्ट से लाभार्थी को चुन सकते हैं, राशि दर्ज करें और भेजें। NEFT ट्रांजेक्शन के कुछ लाभों पर एक नज़र डालें जो आपके दैनिक ट्रांजेक्शन को सरल बना सकते हैं:
- ट्रांजेक्शन करने के लिए किसी भी पार्टी का उपस्थितस होना
- बैंक जाने आवश्यकता नहीं है
- NEFT ने किसी भी तरीके के फ्रॉड व चोरी या फोर्जिंग को पूरी तरह से बंद कर दिया है
- NEFT सरल प्रक्रिया है। यह एक मिनट के समय के भीतर किया जा सकता है और इसमें किसी भी बड़ी औपचारिकता की आवश्यकता नहीं पड़ती है
- एक सफल ट्रांजेक्शन की पुष्टि ईमेल और SMS के माध्यम से आसानी से प्राप्त और देखी जा सकती है
- इंटरनेट बैंकिंग किसी भी जगह से शुरू और संचालित की जा सकती है। इसका मतलब है कि एक व्यक्ति को NEFT ट्रांजेक्शन करने के लिए किसी विशेष स्थान पर उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है
RTGS
RTGS (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) एक ऐसा सिस्टम है, जिससे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं।RTGS का फुल फॉर्म होता है- Real Time Gross Settlement। इसका हिंदी में मतलब होगा, उसी समय पूरा होने वाला सकल लेन-देन। जैसा कि इसके नाम से और अर्थ से स्पष्ट होता है कि, इसमें, किया गया हर लेन-देन (Gross Settlement) उसी समय (Real Time में) निपटा दिया जाता है। यानि कि जिस टाइम पर, एक बैंक अकाउंट से कोई Transaction (लेन-देन) होता है, वैसे ही वह दूसरे अकाउंट में transfer हो जाता है।
NEFT के विपरीत RTGS के तहत फंड ट्रांसफर के निर्देश व्यक्तिगत रूप से ऑर्डर के आधार पर किए जाते हैं और उसी समय पैसा ट्रान्सफर हो जाता है।
अब तक, RTGS भारत में फंड ट्रांसफर का सबसे तेज़ और सबसे सुरक्षित इंस्ट्रूमेंट है।
RTGS के माध्यम से एक व्यक्ति भारत के भीतर एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसे भेज सकता है। यह विशेष रूप से केवल ज़्यादा राशि ट्रान्सफर के लिए उपयोग किया जाता है।
RTGS द्वारा न्यूनतम दो लाख रु. का ट्रांजेक्शन किया जा सकता है। इस से कम राशि ट्रान्सफर करने के लिए आपको NEFT का उपयोग करना होगा।
यद्यपि लगभग हर बैंक अपने ग्राहकों को RTGS सुविधा प्रदान करता है, लेकिन RTGS सेवाएँ हर बैंक की सभी शाखाओं में उपलब्ध नहीं हैं।
देशभर में लगभग 100,000 बैंक शाखाएं हैं जो RTGS सेवाओं की पेशकश करती हैं और जो कोई भी इसका लाभ उठाने में रुचि रखता है वह जान सकता है कि क्या उनकी शाखा इसे प्रदान करती है। इन बैंक शाखाओं की जानकारी के लिए इनकी लिस्ट आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
IMPS
इमीडियेट मोबाइल पेमेंट सर्विसेस (IMPS) ऑनलाइन फण्ड ट्रान्सफर सिस्टम है जिसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा मैनेज किया जाता है| इसके द्वारा फण्ड ट्रान्सफर करने से पैसा उसी समय ट्रान्सफर हो जाता है। IMPS पूरे साल 24*7 उपलब्ध रहता है जबकि NEFT और RTGS ये सुविधा नहीं देते हैं।
RTGS सेवा के लाभ
आज के समय में हर कोई छोटे या बड़े भुगतान के लिए तत्काल मनी ट्रांसफर पसंद करता है। RTGS से फंड ट्रांसफर करने के कई लाभ है,उनमें से कुछ इस प्रकार हैं:
पहले बड़ी राशि का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से किया जाता था, जिसे तीन दिनों में मंज़ूरी दी जा सकती थी, लेकिन अब यह RTGS के माध्यम से कुछ ही समय में भुगतान किया जा सकता है, जिससे समय की बचत होती है
बिना किसी कागज़ी प्रक्रिया के अधिक राशि को तुरंत ट्रांसफऱ किया जा सकता है
RTGS एक ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिसके कारण इससे पैसे भेजने से पैसे चोरी होने या चेक जाली होने का कोई खतरा नहीं होता है
अधिक राशि को भी आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है, जिससे कंपनियों के लिए अपने व्यवसाय को सुचारू रूप से चलाना आसान हो जाता है
यह कंपनियों को अपनी व्यावसायिक पूंजी को बेहतर तरीके से मैनेज करने में भी मदद करता है
काउंटर-पार्टी डिफ़ॉल्ट के कम मौके हैं
यह बदले में एक बेहतर आपूर्तिकर्ता-खरीदार संबंध सुनिश्चित करता है, क्योंकि एक बड़ी राशि को एक बार में और बिना किसी देरी के ट्रांसफर कर सकता है इसको दो भागों में विभाजित किया गया है:
2 और 5 लाख के बीच ट्रांजेक्शन
5 लाख से किसी भी राशि तक के ट्रांजेक्शन
RTGS शुल्क कुछ और लिमिट के साथ उसी स्लैब का पालन करते हैं।
1) 2 से 5 लाख के ट्रांजेक्शन पर शाखा में 25 रु. का मामूली शुल्क लगता है और इंटरनेट बैंकिंग चैनलों के माध्यम से ट्रांजेक्शन पर 5 रू. का शुल्क लगता है।
2) 5 लाख और उससे अधिक के ट्रांजेक्शन पर शाखा में 50 रु. का शुल्क लगता है और इंटरनेट के माध्यम से ट्रांजेक्शन करने पर 10 रु. शुल्क लगता है।
RTGS से फंड ट्रांसफर कैसे करें?
RTGS के माध्यम से आसानी से फंड ट्रांसफर करने से पहले आपको ये पता होना चाहिए कि RTGS से पैसे कैसे भेजे जा सकते हैं। इसके लिए नीचे निम्नलिखित सुझाव दिए गए हैं।
* सबसे पहले आपको अपनी इंटरनेट बैंकिंग सुविधा को एक्टिव करना होगा। एक्टिवेशन करने के लिए अपनी बैंक शाखा से संपर्क करें
* आपके द्वारा प्रदान की गई आईडी और पासवर्ड के साथ बैंक के ऑनलाइन वेब
पोर्टल पर लॉग -इन करें
* अपनी प्रोफ़ाइल पर जाएं और “beneficiary” का विकल्प चुनें
उपलब्ध इंटर-बैंक भुगतान विकल्पों में से “RTGS” को चुनें
* लाभार्थी को जोड़ने के लिए दिए गए विकल्प को चुनें और लाभार्थी का नाम, अकाउंट नंबर, पता और IFSC कोड जैसी आवश्यक जानकारी भरें
‘confirm’ के बाद ‘accept Terms of Service (Terms & Conditions)’ बटन पर क्लिक करें
* एक अतिरिक्त सुरक्षा के लिए आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक सिक्योरिटी पासवर्ड भेजा जाता है। लाभार्थी को अधिकृत करने के लिए यह पासवर्ड डालें
* जोड़े गए लाभार्थी को बैंक और सुरक्षा उपायों के आधार पर 30 मिनट में या कुछ घंटे के भीतर एक्टिव किया जाता है। एक बार लाभार्थी का अकाउंट एक्टिव हो जाने पर, तुरंत ट्रांसफर किया जा सकता है
* RTGS/ NEFT के माध्यम से इंटर बैंक भुगतानकर्ता को पैसे भेजने के लिए ‘Payments/Transfers’ टैब में ‘Inter Bank Transfer’ लिंक का चयन करें।
ट्रांजेक्शन प्रकार – RTGS या NEFT में से चुनें
जोड़े गए लाभार्थी अकाउंट की लिस्ट प्रदर्शित की गई है।
* राशि दर्ज करें और लाभार्थी को चुनें जिसे लिस्ट में दिया गया है।
* ‘Accept Terms of Service (Terms & Conditions)’ पर क्लिक करें और पुष्टि करें
अगर आप किसी भी समस्या का सामना करते हैं, तो यह सलाह दी जाती है कि अपने बैंक से संपर्क करें और आपको यह समझाने के लिए एक प्रतिनिधि प्राप्त करें कि RTGS फंड ट्रांसफर का उपयोग कैसे करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई गलती न हो।
RTGS सेवा के लाभ
आज के समय में हर कोई छोटे या बड़े भुगतान के लिए तत्काल मनी ट्रांसफर पसंद करता है। RTGS से फंड ट्रांसफर करने के कई लाभ है,उनमें से कुछ इस प्रकार हैं:
1)पहले बड़ी राशि का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से किया जाता था, जिसे तीन दिनों में मंज़ूरी दी जा सकती थी, लेकिन अब यह RTGS के माध्यम से कुछ ही समय में भुगतान किया जा सकता है, जिससे समय की बचत होती है
2) बिना किसी कागज़ी प्रक्रिया के अधिक राशि को तुरंत ट्रांसफऱ किया जा सकता है
RTGS एक ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिसके कारण इससे पैसे भेजने से पैसे चोरी होने या चेक जाली होने का कोई खतरा नहीं होता है
3) अधिक राशि को भी आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है, जिससे कंपनियों के लिए अपने व्यवसाय को सुचारू रूप से चलाना आसान हो जाता है
4) यह कंपनियों को अपनी व्यावसायिक पूंजी को बेहतर तरीके से मैनेज करने में भी मदद करता है
5) काउंटर-पार्टी डिफ़ॉल्ट के कम मौके हैं
यह बदले में एक बेहतर आपूर्तिकर्ता-खरीदार संबंध सुनिश्चित करता है, क्योंकि एक बड़ी राशि को एक बार में और बिना किसी देरी के ट्रांसफर कर सकता है
- RTGS रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट है, जबकि NEFT नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स फंड ट्रांसफर है।
- NEFT की कोई न्यूनतम सीमा नहीं है जहां एक RTGS लेनदेन को न्यूनतम सीमा के रूप में 2 लाख की आवश्यकता होती है। दोनों ही मामलों में, कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
- NEFT 24*7 खुला रहता है, जहां RTGS बैंक के समय पर निर्भर करता है।
- NEFT को प्रक्रिया के लिए कम से कम 2 घंटे की आवश्यकता होती है, जबकि RTGS में कोई समय नहीं लगता है।
Comments
Post a Comment