MCA for bridge course

1.बाजार मांग वक्र व्यक्तिगत मांग वक्रों के ………… जोड़ से प्राप्त होता है।
(अ) क्षैतिज
(ब) लम्बवत्
(स) तिरछी
(द) इनमें से कोई नहीं

2.वस्तु की मांग, वस्तु की कीमत एवं उसकी मांगी जाने वाली मात्रा के बीच ………… सम्बन्ध को बताती है।
(अ) धनात्मक
(ब) अनन्त
(स) शून्य
(द) प्रतिलोम

3.मांग का विस्तार व संकुचन निम्न में से किसके द्वारा होता है?
(अ) उस वस्तु की कीमत में बदलाव के कारण
(ब) अन्य वस्तुओं की कीमत में बदलाव के कारण
(स) उपभोक्ता की रुचि व पसन्द बदलने पर
(द) उपरोक्त की आय में बदलाव के कारण

4.मांग का नियम कौन-सी वस्तुओं पर लागू नहीं होता है?
(अ) गिफिन वस्तुओं
(ब) सामान्य वस्तुओं
(स) स्थानापन्न वस्तुओं
(द) पूरक वस्तुओ

5.चीजों की मांग में कमी या पूर्ति में वृद्धि होने पर क्या होता है ?

(a) चीजों की कीमते बढ़ जाती हैं

(b) चीजों की कीमतें कम हो जाती हैं

(c) कीमतों में स्थिरता आ जाती है

(d) कीमतों का उतार-चढ़ाव निर्धारित होता है

6. माँग की एक सामान्य नियम है – मांगी गई मात्रा बढ़ती है–

(a) कीमत घटने के साथ

(b) कीमत बढ़ने के साथ

(c) स्थिर कीमत के साथ

(d) उपयोगिता बढ़ने के साथ


7.क्षैतिज माँग वक्र होता है :

(a) अपेक्षाकृत लोचदार

(b) पूर्ण बेलोच

(c) पूर्ण लोचदार

(d) एकक लोच वाला


8.मांग लोच किसी वस्तु की मांग की गई मात्रा की, किसके प्रति अनुक्रियाशीलता को मापती है?

(a) वस्तु की कीमत में परिवर्तन

(b) प्रतिस्थापित वस्तु की कीमत में परिवर्तन   (c) पूरक वस्तु की कीमत में परिवर्तन

(d) संयुक्त उत्पादों की कीमत में परिवर्तन


9.कार और डीजल किसके उदाहरण हैं ? (a) माँग

(b) आपूर्ति

(c) संयुक्त आपूर्ति

(d) संयुक्त माँग

10.अर्थशास्त्र में मांग का क्या अर्थ है ?

(a) समष्टि/ कुल मांग

(b) बाजार मांग

(c) व्यष्टि/ व्यक्ति मांग

(d) क्रय शक्ति पर आधारित मांग


11.उपभोक्ता के व्यवहार का अध्ययन किया जाता है:

(ए) सूक्ष्म अर्थशास्त्र
(बी) मैक्रो अर्थशास्त्र
(सी) आय विश्लेषण
(डी) इनमें से कोई नहीं

12..निम्नलिखित में से कौन उपयोगिता की विशेषता है ?
(ए) उपयोगिता एक मनोवैज्ञानिक घटना है
(बी) उपयोगिता व्यक्तिपरक है
(सी) उपयोगिता एक सापेक्ष अवधारणा है
(डी) ये सभी

13.किसी वस्तु में मानवीय आवश्यकताओं की पूर्ति करने की क्षमता कहलाती है :
(अ) उत्पादकता
(ब) संतुष्टि
(स) उपयोगिता
(द) लाभप्रदता

14. किसी वस्तु की सभी इकाइयों से प्राप्त उपयोगिताओं का योग कहलाता है :
(a) सीमांत उपयोगिता
(b) कुल उपयोगिता
(c) अधिकतम संतुष्टि
(d) अतिरिक्त उपयोगिता

15..ह्रासमान सीमांत उपयोगिता के नियम के प्रतिपादक हैं:
(ए) गोसेन
(बी) एडम स्मिथ
(सी) चैपमैन
(डी) हिक्स

16.उपभोक्ता की अधिकतम संतुष्टि के लिए:
(a) किसी वस्तु की सीमांत उपयोगिता उसकी कीमत के बराबर होनी चाहिए।
(बी) किसी वस्तु की सीमांत उपयोगिता उसकी कीमत से अधिक होनी चाहिए।
(सी) सीमांत उपयोगिता और कीमत के बीच कोई संबंध नहीं है।
(डी) इनमें से कोई नहीं

17. निम्नलिखित में से किस बाज़ार संरचना में बदलदार माँग वक्र होता है?

(a) पूर्ण प्रतियोगिता

(b) एकाधिकार

(c) अल्पाधिकार

(d) एकाधिकारी प्रतियोगिता


18.माँग का नियम किस पर आधारित है?

(a) निर्माता की प्राथमिकता

(b) विक्रेता की प्राथमिकता

(c) पूर्तिकार की प्राथमिकता

(d) उपभोक्ता की प्राथमिकता

 

 19. कोई पूर्ति फलन, किसके बीच के सम्बन्ध को व्यक्त करता है?

(a) कीमत तथा उत्पादन

(b) कीमत तथा विक्रय मूल्य

(c) कीमत तथा माँग

(d) कीमत तथा उपभोग

20.बाजार की निम्नलिखित में कौन-सी विशेषताएँ हैं ?

(A) एक क्षेत्र

(B) क्रेताओं और विक्रेताओं की स्थिति

(C) वस्तु का एक मूल्य

(D) इनमें से सभी

पूर्ण प्रतियोगिता बाजार की निम्नलिखित में कौन-सी विशेषताएँ हैं ?

(A) क्रेताओं और विक्रेताओं की अधिक संख्या

(B) वस्तु की समरूप इकाइयाँ

(C) बाजार दशाओं का पूर्ण ज्ञान

(D) उपर्युक्त सभी




Comments

Popular posts from this blog

sem 6 unit 1

समावेशी विकास

आर्थिकविकास और आर्थिक वृद्धि